*ब्रेकिंग-*
*इटावा- सैफई द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार अभिषेक यादव 1100 मतों से है आगे।*
*समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं अभिषेक यादव।*
*निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव।*
*इटावा में प्रस्पा और सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार है अभिषेक यादव।*
*इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को बरकरार रखने के लिए अभिषेक यादव की पहल पर समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आपस में गठजोड़ किया हुआ है।*
*खुद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे अभिषेक यादव को एक बार फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने की पहल की हुई है।*
*इस गठजोड़ में दोनों दलों ने मिलकर के अपने-अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।*
*प्रसपा सपा का गठजोड़ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के इस दावे के बाद किया गया कि इस दफा हर हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि काबिज होगा।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-