June 14, 2026

*आर्थिक रूप से देश के एकीकरण का काम जीएसटी नेकिया: पीएम मोदी*

Spread the love

पीएम मोदी ने आज साउथ कोरिया में भारतीय कम्यु निटी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और कोरिया के बीच आत्मीयता का ये संपर्क नया नहीं है। प्राचीन काल में भारत की राजकुमारी सूरीरत्ना हजारों किलोमीटर की यात्रा कर यहां आईं थीं। यहां पर भारतीय मेधा और कौशल का बहुत सम्मान है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप भारत के एंबैसेडर हैं। 30 मिलियन ओवरसीज इंडियन की कड़ी मेहनत, अनुशासन से दुनिया भर में देश की साख बढ़ी है। आप कोरिया में रिसर्च तथा इनोवेशन में योगदान दे रहे हैं। भारत में रह कर कोरियाई कंपनियों को आर एंड डी फेसिलिटीज प्रदान कर रहे हैं। भारत और कोरिया के संबंधों का आधार केवल बिजनेस कॉन्टैक्ट नहीं है बल्कि इसका मुख्य आधार है पीपल टू पीपल कॉन्टैक्ट।

भाजपा सरकार की उपलब्‍धियां गिनवाते हुए पीएम ने कहा भारत में आज जीएसटी सिस्टम का हिस्सा है। पहले सरदार बल्लब भाई पटेल ने देश को एक किया था, उसके बाद आर्थिक रूप से देश के एकीकरण का काम जीएसटी ने किया है।