September 18, 2026

आरोपी को लेनदेन कर छोड़ने में, इंचार्ज सहित चार सिपाहियों पर गिरी गाज-

Spread the love

*आगरा*

 

*आरोपी को लेनदेन कर छोड़ने में, इंचार्ज सहित चार सिपाहियों पर गिरी गाज–* SSP प्रभाकर चौधरी फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज और मुख्य आरक्षी को किया निलंबित, तीन सिपाही लाइन हाजिर–

 

SSP प्रभाकर चौधरी ने बुधवार रात को फाउंड्री नगर चौकी इंचार्ज विवेक शर्मा और मुख्य आरक्षी अजब सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चौकी पर तैनात तीन सिपाही दुर्गेश कुमार, विजेंद्र कुमार और चालक अंशु यादव को लाइन हाजिर किया है। इन सभी पर कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचरिता बरतने का आरोप है। इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

 

थाना एत्माद्दौला में 27 जुलाई को दो घड़ी का मामला दर्ज कराया था। मुकदमों में वांछित टेढ़ी बगिया निवासी आरोपी मंटू को 20 दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था। आरोप है कि पुलिस ने लेनदेन कर आरोपी को चौकी से छोड़ दिया था। इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। ऑडियो में लेनदेन की बात सामने आने के दौरान मामला एसएसपी तक पहुंचा।