June 11, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई पहुंच दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से उनके आवास पर मुलाकात की- अजय मिश्रा

Spread the love

मुंबई

 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई पहुंच दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से उनके आवास पर मुलाकात की। मगंलवार की सुबह मोहन भागवत मुंबई पहुंचे और यहां वह मिथुन चक्रवर्ती के निवास पहुंचे। मोहन भागवत के ऐसे समय में मिथुन चक्रवर्ती से मुलाक़ात, जबकि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर घमासान जारी है, ने राजनैतिक गर्माहट पैदा कर दी है।

 

 

 

माना जा रहा है कि, भाजपा को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी चेहरे की तलाश है, जिसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभिनेता ने भागवत से मुलाकात के बाद इन सभी ख़बरों को खारिज कर दिया है। मिथुन चक्रवर्ती ने लगभग सफाई देते हुए कहा कि, मेरा उनसे आध्यात्मिक जुड़ाव है। हम पहले लखनऊ में मिले थे। उस समय मैंने उनसे अपने मुंबई स्थित आवास पर आने के लिए कहा था। इस मुलाक़ात को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाएं, वैसा कुछ भी नहीं है।