लखनऊ
आम्रपाली ग्रुप के मददगारों पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कसना शुरू किया
2010 से 2012 के बीच नियमों को दरकिनार कर ग्रुप को मदद पहुंचाने वाले नोएडा व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अफसरों को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया
इसमें नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह भी शामिल
आरोप है कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने 45 हजार करोड़ रुपये का बकाया होने के बाद भी आम्रपाली ग्रुप को जमीनों का आवंटन किया
बकाया पैसा निकलवाने के लिए कोई कोशिश भी नहीं की गई
अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने नीचे के अधिकारियों पर ग्रुप के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई करने से रोके रखा
ईडी ने अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह, ओएसडी रहे मनोज राय और यशपाल त्यागी, जीएम स्तर के तीन व एजीएम स्तर के एक अधिकारी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है
इन सब से इसी सप्ताह पूछताछ शुरू होगी




More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-