*आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, करीब एक हफ्ते होती है जांच, कोर्ट ने आरोपी को परिवार से मिलने की इजाजत भी दी, फैमिली आफताब के सपोर्ट में नही*
श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज से पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू हो गया है. सच जानने के लिए यह जांच होती है. इसमें करीब एक हफ्ते का समय लगता है न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह टेस्ट दिल्ली की रोहणी फोरेंसिक लैब में किया जा रहा है.
इससे पहले आज सुबह साकेत कोर्ट ने आफताब की पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ा दी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी पेशी हुई. यह उसकी दूसरी वर्चुअल पेशी थी। कोर्ट ने आफताब को परिवार से मिलने की इजाजत भी दे दी है.
श्रद्धा मर्डर केस में कोर्ट ने आफताब की पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ा दी है. आफताब के वकील (लीगल ऐड काउंसल) अबिनाश कुमार के मुताबिक उसके परिवार ने उसे फिलहाल किसी भी तरह की कानूनी मदद नहीं दी है. हालांकि सोमवार को उसकी परिवार से बात कराई गई है.


More Stories
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza
Cara Melihat Tren Performa Klub dari Data Pertandingan: Jangan Cuma Lihat Menang atau Kalah
15 Ciri Pengguna Narkoba Dilihat dari Kondisi Fisik