*प्रेस नोट थाना चौरीचौरा गोरखपुर दिनांक 19-05-2022*
*“आपरेशन पाताल” अभियान के तहत एक नफर अभियुक्त अवैध देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
“आपरेशन पाताल” के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 19.05.2022 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के निर्देशन मे व पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक चौरी चौरा के नेतृत्व मे उ0नि0 विनय कुमार मय हमराह का0 प्रिन्स कुमार राय, का0 पिन्टू कुमार द्वारा मुखबीर खास की सूचना लक्ष्मणपुर से फुलवरिया की तरफ आ रहे अभियुक्त मिट्टू राजभर उर्फ मिथलेश राजभर पुत्र रामगुलाम राजभर निवासी शत्रुधनपुर पासी टोला थाना चौरा चौरा गोरखपुर को एक अदद देशी कट्टा 351 बोर व एक अदद 315 जिन्दा कारतूस के साथ भरतपुर देशी भट्ठी के पहले पर समय 10.35 बजे गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
मिट्टू राजभर उर्फ मिथलेश राजभर पुत्र रामगुलाम राजभर निवासी शत्रुधनपुर पासी टोला थाना चौरा चौरा गोरखपुर
*पंजीकृत अभियोग का विवरण -*
मु0अ0सं0 161/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
*बरामदगी –*
एक अदद देशी कट्टा 351 बोर व एक अदद 315 जिन्दा कारतूस
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम –*
1. उ0नि0 विनय कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. का0 प्रिन्स कुमार राय थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. का0 पिन्टू कुमार थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-