April 30, 2026

आपरेशन पाताल अभियान के तहत अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कोतवाली गोरखपुर दिनांक 26.05.2022*

 

*आपरेशन पाताल अभियान के तहत अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर* के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में श्री विमल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी कोतवाली, गोरखपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व उ0नि0 अजीत कुमार चतुर्वेदी, का0 संदीप गौड, का0 शैलेन्द्र सिंह यादव का0 दिलीप कुमार थाना कोतवाली गोरखपुर के थाना स्थानीय पर दिनांक 26.05.20222 को मुखबीर की सूचना पर एक व्यक्ति को पकड़कर चेक किया गया जिसनें अपना नाम अभिषेक सोनकर उर्फ शशांक पुत्र भोले शंकर सोनकर नि0 दुर्गाबाडी बेनीगंज रूद्रपुर (शिवमंदिर के पास) थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर बताया तथा जामातलाशी से उसके पास से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ जिसके आधार पर अभिषेक सोनकर उर्फ शशांक पुत्र भोले शंकर सोनकर उपरोक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 127/22 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया, जिसका विवरण निम्नवत है-

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

अभिषेक सोनकर उर्फ शशांक पुत्र भोले शंकर सोनकर नि0 दुर्गाबाडी बेनीगंज रूद्रपुर (शिवमंदिर के पास) थाना कोतवाली गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-*

दिनांक 26.05.2022 को समय 11.40 बजे लालबहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल कैम्पस से

 

*बरामदगी-*

एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

 

*अभियुक्त अभिषेक सोनकर उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 127/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 387/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना गोरखनाथ गोरखपुर

3. मु0अ0सं0 189/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना राजघाट गोरखपुर

4. मु0अ0सं0 152/15 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली गोरखपुर

5. मु0अ0सं0 186/15 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कोतवाली गोरखपुर

6. मु0अ0सं0 480/20 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली गोरखपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक कल्यान सिंह सागर (थाना कोतवाली, गोरखपुर)

2.उ0नि0 अजीत कुमार चतुर्वेदी (थाना कोतवाली, गोरखपुर)

3.का0 दिलीप कुमार (थाना कोतवाली, गोरखपुर)

4.का0 शैलेन्द्र यादव (थाना कोतवाली, गोरखपुर)

5.का0 संदीप गौड (थाना कोतवाली, गोरखपुर)