उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के में एक 17 वर्षीय लड़के द्वारा एक नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। घटना यहां के मोहम्मदी ब्लॉक के एक गांव की है। 14 वर्षीय पीड़िता आरोपी की पड़ोसी है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने इस घिनौनी वारदात को सोमवार आधी रात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की सही उम्र का पता लगाने के बाद पोक्सो अधिनियम को हटा सकती है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-