June 16, 2026

आधार नंबर को मतदाता सूची से लिंक कराए जाने की सूचना 20 अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं-कौशल राज शर्मा

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 18 अगस्त, 2022 (सू0वि0)

 

*जनपद स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता सूची से http://nvsp.in, http://voterportal.eci. gov.in एवं VHA App के माध्यम से आधार नम्बर को मतदाता सूची से लिंक करवाये-जिलाधिकारी*

 

*आधार नंबर को मतदाता सूची से लिंक कराए जाने की सूचना 20 अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं-कौशल राज शर्मा*

 

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01 अगस्त, 2022 से मतदाता सूची में शामिल

मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्रित किये जाने का कार्य गतिशील है। उक्त कार्य अन्तर्गत बी०एल०ओ०

द्वारा दिनांक 01 अगस्त, 2022 से घर-घर भ्रमण करते हुए फार्म-6 बी प्राप्त किया जा रहा है। मतदाता

स्वप्रमाणन के साथ स्वयं मतदाता पोर्टल/ऐप पर ऑनलाइन फार्म 6 बी भर सकता है तथा यू0आई0

डी0ए0आई0 में पंजीकृत अपने मोबाइल नम्बर पर प्राप्त होने वाले ओ०टी०पी० का उपयोग करके आधार

नम्बर को स्वप्रमाणित कर सकता है। मतदाताओं का आधार नम्बर सार्वजनिक नहीं किया जायेगा। उक्त

अभियान के अन्तर्गत मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर फार्म-6 बी जमा करने हेतु विशेष सुविधा

देने के प्रयोजन से आयोग द्वारा 21 अगस्त (रविवार) एवं 05 सितम्बर (रविवार) को संबंधित मतदेय स्थलों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त यदि कोई भी मतदाता ऑन लाइन यथा http://nvsp.in, http://voterportal.eci.gov.in एवं VHA App के माध्यम से आधार नम्बर को मतदाता सूची से लिंक कर सकता है।

उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग के निर्देशानुसार वे अपने कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता सूची से http://nvsp.in, http://voterportal.eci. gov.in एवं VHA App के माध्यम से आधार नम्बर को मतदाता सूची से लिंक करने हेतु निर्देशित करें तथा लिंक किये गये अधिकारियों/कर्मचारियों की सूचना दिनांक 20 अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराये।