June 13, 2026

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को नोटिस जारी-

Spread the love

*आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को नोटिस जारी, 48 घंटे में देना होगा जवाब, अन्यथा होगी कार्रवाई*

 

वाराणसी। उपजिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर, 384 पिण्डरा ने आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन किये जाने पर गुजरात के कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को नोटिस जारी कर 48 घंटे के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण अप्राप्त रहने की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्यवाही होगी।

गौरतलब हैं कि प्रभारी अधिकारी सोशल मीडिया सेल के पत्र तथा सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम) के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर अजय राय द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन किया गया है। प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के उपरान्त प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि हार्दिक पटेल कांग्रेस नेता गुजरात व पूर्व विधायक अजय राय के द्वारा 30 जनवरी को बसन्त पटेल, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना बड़ागाँव के यहाँ करीब 200-250 की भीड़ एकट्ठा की गयी थी। जिस हेतु आपके द्वारा सक्षम स्तर से कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गयी थी, जो आदर्श आचार संहिता तथा कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन है।