बिहार से MVD INDIA NEWS के लिए मो0 नदीम अख्तर की रिपोर्ट
*आत्महत्या करने पर मजबूर हुई महिला*
खबर आजम नगर प्रखंड की है जहां आजमनगर बाजार के पोद्दार टोली में एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार मामला छेड़छाड़ का है जिस का आरोप पड़ोस के ही एक व्यक्ति सज्जन कुमार पोद्दार उम्र 27 वर्ष पिता अप्पू पोद्दार पर लगाया गया है प्रीता ने बताया सज्जन कुमार पिछले 3 वर्षों से मेरा पीछा कर रहा था हद तो तब हो गई जब उन्होंने छेड़छाड़ पर उतर गया। छेड़छाड़ के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। ऐसे में पीड़िता के पति सुभाष पोद्दार पिता शिवचरण पोद्दार ने बताया की मेरी 32 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी बाजार से घर लौट रही थी इसी दौरान रास्ते में सज्जन कुमार पोद्दार ने उससे छेड़छाड़ तथा गाली गलौज की देखते देखते सज्जन के परिजन मोहन पोद्दार रानी पोद्दार एवं अन्य मौके पर पहुंच कर मारपीट करने लगे तत्पश्चात मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचायत में उपस्थित मुखिया भरत कुमार राय एवं सरपंच पंचानंद राय समिति राकेश पोद्दार एवं अन्य समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जहां पंचायत से महिला के आत्मसम्मान पर ठेस पहुंचा। महिला यह दुर्व्यवहार सहन नहीं कर पाई तत्पश्चात उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। उसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर इलाज के लिए लाया गया। जहां CMO डॉक्टर श्री प्रताप के द्वारा इलाज किया जा रहा है।
वही प्रीता के अपने परिजनों ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई



More Stories
पुजारी रामशंकर दास ने की आत्महत्या-
निरंजन पुल के पास एक अधेड़ महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या-
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-