April 16, 2026

आत्मसमर्पण की तख्ती लटकाकर सरेंडर करने थाने पहुंचा अपराधी, कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो, मगर गोली मत मारो-

Spread the love

आत्मसमर्पण की तख्ती लटकाकर सरेंडर करने थाने पहुंचा अपराधी, कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो, मगर गोली मत मारो-

 

यूपी के फिरोजाबाद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है___यहां के थाना रसूलपुर में एक अपराधी गले में आत्मसमर्पण की तख्ती लटकाकर अपनी गिरफ्तारी देने थाने पहुंचा. दरअसल लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका आरोपी भोला यादव उर्फ पुष्पेंद्र कई दिनों पहले दुर्गा नगर स्थित एक व्यापारी के साथ हुई लूटपाट की घटना में वांछित चल रहा था. रसूलपुर थाने की पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए उसके गांव गुदाऊं में कई बाद दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ रहा था, लेकिन आज एनकाउंटर के डर की वजह से उसने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया।

 

मुझे गिरफ्तार कर लो, मगर गोली मत मारो’____

 

आरोपी भोला खुद गले में आत्मसमर्पण की तख्ती डालकर रसूलपुर थाने आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा, पट्टी पर लिखा था- मैं भोला यादव लूट के केस में वांछित चल रहा हूं आज मैं थाने में आत्मसमर्पण करने आया हूं मुझे गिरफ्तार कर लें लेकिन मुजे गोली ना मारें. वहीं भोला के थाने पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.

 

पुलिस ने की आरोपी को जेल भेजने की तैयारी

 

वहीं, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अपराधी भोला और पुष्पेंद्र यादव है जो की लूट की घटना में वांछित चल रहा था, कई बार थाना रसूलपुर पुलिस ने इसको पकड़ने के लिए दबिश दी. आज यह गले में तख्ती लटका कर आत्मसमर्पण करने थाने आया है, इसको गिरफ्तार कर लिया है इससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद इसे जेल भेजा जाएगा|