June 21, 2026

आज Apple लॉन्च इवेंट में iPhone 13 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया- अजय मिश्रा

Spread the love

आज Apple लॉन्च इवेंट में iPhone 13 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है. फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है. ट्विटर पर भी #iPhone13 हैशटैग टॉप ट्रेंड कर रहा है. कंपनी ने चारों फोन की कीमत के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है. टिम कुक ने Apple TV+, iPad और Apple Watch Series भी लॉन्च किया. आपको बता दें, कि एप्पल ने आईफोन 13 को लेकर कुछ भी नहीं बताया था, ऐसे में आपको भी फोन के बारे में जानने की काफी दिलचस्पी होगी. Apple ने आईपैड मिनी को लॉन्च कर दिया. सबसे खास है इसका डिजाइन, जिसको पूरी तरह से बदला गया है. नया आईपैड मिनी काफी हद तक प्रो और एयर जैसा दिखता है. मिनी आईपैड में मोटे बेजल्स दिए हैं. आईपैड मिनी में USB-C पोर्ट और 5G मॉडम है. आईफोन 12 सीरीज की तरह ही आईफोन 13 सीरीज के चार वेरिएंट में आने की उम्मीद है. iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro, और iPhone 13 Pro Max मॉडल लॉन्च हो सकते हैं. IPhone 13 मिनी में 5.4-इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है, और iPhone 13 और 13 Pro में 6.1-इंच की बड़ी स्क्रीन हो सकती है. आईफोन 13 प्रो मैक्स में कथित तौर पर 6.7 इंच का सबसे बड़ा डिस्प्ले होगा.

 

IPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max के LTPO पैनल के साथ डायनेमिक 120Hz प्रोमोशन रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है. दो प्रो मॉडल में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी मिल सकता है. हालाँकि, iPhone 13 Mini और iPhone 13 LTPO पैनल और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मिलने की उम्मीदें कम हैं.

 

प्रतिष्ठित विश्लेषक मिंग-ची कू के अनुसार, आईफोन 13 लाइनअप 128जीबी स्टोरेज के साथ शुरू होगा, जिसमें किसी भी मॉडल के लिए 64 जीबी का विकल्प नहीं होगा. मैकरयूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स 1टीबी तक स्टोरेज के साथ उपलब्ध होंगे, जो कि आईफोन के मोबाइल्स में दी जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी स्टोरेज होगी.

 

iPhone 13 में हार्डवेयर सपोर्ट एम्बेड किया जाएगा, जिसको लॉन्च होने के कुछ महीने बाद रोल आउट किया जाएगा. इस फीचर की मदद से आईफोन 13 को डायरेक्ट सैटेलाइट से इस्तेमाल कर सकेंगे. मतलब नेटवर्क न होने पर भी कॉलिंग की जा सकेगी. एपल आईफोन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, यूजर्स को LEO कनेक्टिविटी देने के लिए नेटवर्क ऑपरेटर्स को ग्लोबलस्टार के साथ काम करना होगा, जो अमेरिका की सैटेलाइट कम्युनिकेशंस कंपनी है. यह फीचर भारत में काम करेगा या नहीं. इस पर कुछ नहीं कहा गया है.

 

Apple अगले महीने वॉच सीरीज 7 को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी में है. इसमें वॉच की स्क्रीन साइज की जानकारी सामने आई है, जो बड़े 41 एमएम के साथ 45 एमएम साइज में होगी. बता दें कि वॉच सीरीज 7 में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ कई सारे वॉच फेस दिए गए हैं. वहीं ये लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है.

 

 

इसी वार्षिक समारोह में Apple, AirPods 3 भी लॉन्च कर सकता है, जो दिखेंगे तो AirPods Pro की तरह पर इनमें सिलिकॉन टिप्स होगा. लेकिन खबरों की मानें तो AirPods 3 में ऐक्टिव नॉइज़ कैन्सिलेशन नहीं होगा.