June 26, 2026

आज स्मार्ट सिटी सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी श्री संजय भटनागर व अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के0पी0 सिंह द्वारा कोविड पैथोलॉजी लैब की बैठक आहूत की गई- अजय मिश्रा

Spread the love

21 मार्च 2021 लखनऊ।

आज स्मार्ट सिटी सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी श्री संजय भटनागर व अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के0पी0 सिंह द्वारा कोविड पैथोलॉजी लैब की बैठक आहूत की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जो भी केस आ रहे है प्रतिदिन उन सभी केसों की ट्रेकिंग करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि टेस्ट के लिए लैब द्वारा जो फार्म भरा जाता है उसको सावधानीपूर्वक भरा जाए की जिला पता व मोबाईल नंबर आदि सूचनाए सही से भरी गई है अथवा नही।

 

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पी0जी0आई0, आर0एम0एल0 व के0जी0एम0यू0 को निर्देश दिया गया कि टेस्ट रिजल्ट को तत्काल पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि पुराने केसों के लिए नए केस आईडी का प्रयोग नही किया जाए उन केसों को पुरानी केस आईडी के आधार पर ही अपडेट किया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि परिसर व परिसर के बाहर पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सभी स्टाफ का भी कोविड 19 टेस्ट कराना सुनिश्चित कराया जाए।