21 मार्च 2021 लखनऊ।
आज स्मार्ट सिटी सभागार में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी श्री संजय भटनागर व अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के0पी0 सिंह द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटलों में वैक्सिनेशन करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी पूर्वी द्वारा आए हुए समस्त हॉस्पिटलों के पदाधिकारियों को वैक्सिनेशन के सम्बंध में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। अपर जिलाधिकारी पूर्वी ने बताया कि ज़्यादा से ज़्यादा कोशिश की जाए कि वैक्सीन वेस्ट न होने पाए। उन्होंने बताया कि 4 घंटे से ज़्यादा खुली हुई वैक्सीन को प्रयोग में नही लाया जाएगा। साथ ही निर्देश दिया कि वैक्सीन लगाने वाला स्टाफ एक्सपर्ट होना चाहिए।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वैक्सीन वेस्ट करने से अच्छा है कि ऑफर देकर वैक्सीन को लगा दिया जाए। साथ ही निर्देश दिया कि सभी हॉस्पिटल आयुष्मान भारत को जोड़ते हुए टीकाकरण का पोस्टर लगाना सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही अपने आस पास के क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार कराना भी सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को यूज करने से पहले समय और तारीख लिखना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि वैक्सीन को गर्मी और ज़्यादा ठंड से बचा के रखना है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा टीकाकरण कराना है। टीकाकरण के लिये समय का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि आने वाले लोगो को असुविधा न होने पाए।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-