*लखनऊ*
*आज से मेदान्ता लखनऊ में स्पूतनिक-वी पहली विदेशी वैक्सीन लगेगी* ।
*कीमत केवल 1145 रुपया*
*28 दिन के अंदर लगेगी दोनों डोज*
राजधानी में जो लोग विदेशी वैक्सीन लगवाने के इंतेज़ार में बैठे थे उनके लिए खुश खबरी है,आज से मेदान्ता अस्पताल लखनऊ में स्पूतनिक वैक्सीन रुपये 1145 में लगवा सकते है। यह लखनऊ का पहला प्राइवेट अस्पताल होगा जहां स्पूतनिक वी वैक्सीन लगवाने की सुविधा होगी ।
निदेशक मेदान्ता डॉ.राकेश कपूर के अनुसार कोविड पोर्टल के माध्यम से लोग रजिस्ट्रेशन करा कर वैक्सीन लगवा सकते है
Https:/selfregistration.comin.gov.in
पर जाकर स्लॉट बुक करा कर वैक्सीन लगवाए ।
सरकार के मानक के अनुसार इसकी भी दो डोज लगाई जाएगी और 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगो को अभी यह डोज दी जाएगी जिसकी कीमत केवल 1145 होगी। इसकी पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
*आज पहले ही दिन वैक्सीन के सभी स्लॉट भर गये है।*




More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-