October 1, 2026

आज से अमित शाह करेंगे उत्तर प्रदेश का तूफानी दौरा-

Spread the love

*आज से अमित शाह करेंगे उत्तर प्रदेश का तूफानी दौरा*

 

केन्द्रीय गृृहमंत्री अमित शाह 26 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे। शाह रविवार से अगले 6 दिनो तक 10 जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जनता के बीच जाकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ साथ विपक्षी दलों की खामियां भी उजागर करेंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दौरे की शुरूआत 26 दिसंबर को कासगंज और जालौन से होगी जबकि 28 दिसंबर को वह हरदोई, सुल्तानपुर और भदोही में जनसभाएं करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री 30 दिसम्बर को मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करने के बाद लखनऊ आएंगे जहां से वह उन्नाव का दौरा करेंगे। साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसम्बर को शाह पूर्वी उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में जनसभा करेंगे और बाद में बरेली में रोड शो को अंजाम देंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह का यूपी दौरा भाजपा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।