October 25, 2026

आज ललितपुर में एयरपोर्ट बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई- अजय मिश्रा

Spread the love

*आज ललितपुर में एयरपोर्ट बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई :–नन्दी*

 

*उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में बुंदेलखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया*।

 

*नन्दी ने कहा कैबिनेट बैठक में आज ललितपुर में एयरपोर्ट बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी गई,जो बुंदेलखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा*।

*जनपद ललितपुर स्थित हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाना तय:– नन्दी*

 

*ललितपुर में एयरपोर्ट बनने से बुंदेलखंड के पर्यटन एवं औद्योगिक विकास को गति मिलेगी*।

 

*बुंदेलखंड एवं विंध्याचल क्षेत्र में चित्रकूट झांसी और सोनभद्र में पहले से ही एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है :–नन्दी*