June 22, 2026

आज मथुरा आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-

Spread the love

*ब्रेकिंग मथुरा–*

 

*5 फरवरी को मथुरा आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह–* मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में 5 फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे पार्टी अपने प्रत्याशियों को विजई बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। मथुरा राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। ऐसे में यदि पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं रहती तो फिर 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को मुश्किल हो सकती है।

 

इसी के चलते विधानसभा चुनाव को लेकर मथुरा में प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए 5 फरवरी को फरह के दीनदयाल धाम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। फरह क्षेत्र वासियों की बेल्ट मानी जाती है। और उन्हें साधने के लिए बलदेव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील भी करेंगे।