*आज फिर बढ़ा डीजल व पेट्रोल का दाम*
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दाम में बढ़ोतरी किए जाने के बाद रविवार को दिल्ली में डीजल और पेट्रोल दोनों के दाम में 35-35 पैसे का इजाफा हुआ। दिल्ली में अब लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 105.84 रुपए और एक लीटर डीजल के लिए 94.57 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में भी ईंधन का दाम आसमान पर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 111.77 रुपए तो एक लीटर डीजल 102.52 रुपए में मिलेगा। कमोबेश यही हाल चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों का भी है। तेल के बढ़ते दामों की वजह से कोलकाता में पेट्रोल 106.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.68 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में डीजल 98.92 रुपए और पेट्रोल 103.01 रुपए मिल रहा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-