April 29, 2026

दिनांक 5 मार्च, 2021 को स्वयंसेवी संस्था नानक वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन श्री जिम्मी भाटिया के सौजन्य से जिला कारागार, कानपुर नगर की महिला बैरक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया- अजय मिश्रा

Spread the love

*जेल अधीक्षक कानपुर नगर से प्राप्त*

आज दिनांक 5 मार्च, 2021 को स्वयंसेवी संस्था नानक वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन श्री जिम्मी भाटिया के सौजन्य से जिला कारागार, कानपुर नगर की महिला बैरक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री जिम्मी भाटिया एवं श्री प्रदीप भाटिया ने कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के खेलकूद एवं मनोरंजन हेतु झूला, स्लाइडिंग बोर्ड (Slide toy for kids), हॉर्स राइडर ( Rocker for kids), फुटबॉल, बैट-बॉल, टेडी-बियर, डोरेमोन इत्यादि खिलौने भेंट किये। कार्यक्रम में उपस्थित टीम के सदस्यगण-श्री परमिंदर सिंह, श्री महेश सोनी, श्री परमजीत सिंह उर्फ पम्मी ने भी बच्चों को टॉफी, बिस्कुट, चॉकलेट, चिप्स एवं खिलौने वितरित किए। उक्त संस्था द्वारा कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को उपरोक्त खेलकूद की सामग्री इस उद्देश्य के साथ वितरित की गई कि सभी बच्चे कारागार में पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी कर सकें। जेल अधीक्षक-श्री आर०के० जायसवाल एवं श्री जेलर-श्री धीरज कुमार ने कारागार परिवार की तरफ से कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी कारागार में निरुद्ध बंदियों के सामाजिक उत्थान हेतु कारागार प्रशासन का सहयोग किए जाने का अनुरोध भी किया। उक्त कार्यक्रम के संचालन में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया।

जिला कारागार

कानपुर नगर