आज दिनांक 14/8/2021 को स्वतंत्रता दिवस के (15 अगस्त) पूर्व संध्या पर माननीय चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा और प्रांतीय सचिव जी.के. पाठक के दिशा निर्देशन में जिला कारागार गाजीपुर में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के जोन सचिव/जेल पर्यवेक्षक (वाराणसी) मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में जोन एवं जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारीयों के साथ जिला कारागार गाजीपुर को 2 अदद सिलाई मशीन ( सिंगर, रीता) महिला एवं पुरुष कैदियों को सिलाई ट्रेनिंग,मास्क व जरूरी कार्य हेतु उपलब्ध कराया गया है।ज्ञात रहे कि समिति,कारागार प्रशासन का सहयोग लगातार यथासंभव करती रही है और आगे भी करती रहेगी।जोन सचिव मयंक सिंह ने कहा अपराध निरोधक समिति लखनऊ वर्ष 1938 से ही पुलिस व प्रशासन का सहयोग अपराध नियंत्रण में कर रही है एवम पिछले कोरोना संक्रमण में समिति ने प्रदेश की लगभग सभी जेलों में अपना अतुलनीय योगदान दिया है,जिसके परिणामस्वरूप कारागार प्रशासन ने समिति को सम्मानित भी किया था। समिति कारागार प्रशासन में सहयोग ही नही बल्कि मानवीय आधार पर भी कार्य करती है।समिति के माध्यम से ऐसे बंदीयों को भी मुक्त कराया जाता है जो आर्थिक विपन्नता के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाया गया अर्थदंड जमा नही कर पाते जिसके एवज में अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती थी,समिति ने पिछले वर्षों में बहुत ऐसे बंदियों को अपनी तरफ से अर्थ दंड जमा कर ,अपराध न करने की शपथ दिला मुक्त कराया है। नए जेलर शिव कुमार यादव और डिप्टी जेलर रवीन्द्र सिंह यादव को तुलसी का पौधा भेट कर उनका स्वागत किया गया l डिप्टी जेलर कमल किशोर ने समिति का जिला कारागार के किये गये कार्यो के प्रति आभार व्यक्त किया l

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी अभिषेक सिंह जिला सचिव, आशीष सिंह कनिष्ठ सचिव जोन विपिन मिश्रा, अब्बू तलहा, सुनील गुप्ता एवं शाहिद मौजूद रहें l

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-