सोनभद्र! म्योरपुर!आज ग्राम पंचायत सचिवालय म्योरपुर में सेक्रेटरी सुनील यादव जी के उपस्थिति में ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल जी के द्वारा समितियों का हुआ गठन,वार्ड सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियां,।।
#यह_हैं_छह_समितियां
1-प्रशासनिक समिति- ग्राम पंचायतों के नियंत्रण में कार्यरत कार्मिकों से संबंधित सभी विषय। राशन की दुकानों से संबंधित समस्त कार्य।
2-नियोजन एवं विकास समिति – ग्राम पंचायत की योजना तैयार करना कृषि पशुपालन तथा गरीबी उन्मूलन के कार्यक्रमों का कार्यान्वयन।
3-शिक्षा समिति- प्राथमिक शिक्षा, उच्च प्राथमिक शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा व साक्षरता से संबंधित कार्यक्रमों का कार्यान्वयन।
4-निर्माण कार्य समिति- समस्त प्रकार के स्थाई व अस्थाई निर्माण कार्यों तथा अनुरक्षण के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने से संबंधित समस्त कार्य।
5-स्वास्थ एवं कल्याण समिति- चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित कार्यक्रमों का कार्यान्वयन।
6-जल प्रबंधन समिति- नलकूपों का संचालन व रखरखाव पीने के पानी से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रमों का संचालन।
बदलेगी तस्वीर हमारे गांव की!
रिपोर्ट एस एम श्रीवास्तव








More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-