आज कोविड-19 महामारी से सम्बन्धित विवरण पर एक रिपोर्ट
हंड्रेड न्यूज
हरदोई।एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया है कि 30 अप्रैल 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सायं 05 बजे तक 2278 लोगो की सैम्पलिंग की गयी। जनपद में 363 पॉजीटिव केस पाये गये। आज जनपद में 282 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। होम आइसोलेटेड 395 लोगो को कॉल की गयी जिसमें 282 लोगो से वार्ता हुई। वार्ता करने के उपरान्त लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। आज 279 व्यक्तियों को होम आईसोलेट किया गया तथा होम आईसोलेशन में रखे गये लोगो की कुल संख्या 7958 है। उन्होने बताया है कि 10 मेडिकल/खाद्य सामग्री की दुकानों पर जॉच की गयी। जिसमें एमआरपी के अनुसार दवायें तथा उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री बेचते हुए पाया गया। आज जनपद में कुल क्रियाशील कन्टेनमेन्ट जोन 720 है जिसमे से 134 नये कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये है तथा 85 कन्टेनमेन्ट जोन खत्म किये गये है। 139440 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। समस्त नगरीय निकायों की 134 टीमों द्वारा 193 वार्डो में सेनेटाइजेशन का कार्य किया कराया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 118 टीमो द्वारा 222 गॉवो में सेनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। थानों द्वारा मास्क तथा कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन न करने वाले 108 लोगो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कोविड-19 की समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित कन्ट्रोलरूम नम्बर 05852237627 तथा 05852234629 पर सम्पर्क कर सकते है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-