*चित्रकूट जेल कांड…*
आज के चित्रकूट जेल कांड के बदमाशों का संक्षिप्त इतिहास, जेल सूत्रों के अनुसार…
*अंशु दीक्षित* : पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी का खास व शार्प शूटर था। सीतापुर का रहने वाला था। मप्र और उप्र एसटीएफ पर भी गोलियं चलाई थीं 27 अक्टूबर 2013 को। दिसंबर 2014 में इसे पकड़ा गया था। चित्रकूट जेल आधुनिक होने से इसे यहां करीब दो साल पहले भेजा गया था। पूर्वांचल कर माफियाओं का चहेता भी बताया जाता है।
*मेराज अली* : वाराणसी का रहने वाला था। पहले मुन्ना बजरंगी का खास था, फिर मुख्तार से जुड़ा। इसकी अंशु दीक्षित से तनातनी रहती थी। संभव है उसी खुन्नस में अंशु ने इसे मारा हो।
*मुकीम काला* : पश्चिमी यूपी के दुर्दांत अपराधी व एसटीएफ के हाथों में मुठभेड़ में मारे जा चुके वसीम काला का भाई था। पंजाब हरियाणा तक इसका गैंग वारदातें करता था। सहारनपुर में वर्ष 2015 में तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में डकैती कांड को अंजाम दिया था। दर्जनों लूट, हत्या व मुठभेड़ के मुकदमे दर्ज हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-