October 15, 2026

आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा राम भरोसे है छोटे शहरों की स्वास्थ्य व्यवस्था- अजय मिश्रा

Spread the love

आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा राम भरोसे है छोटे शहरों की स्वास्थ्य व्यवस्था, हाई कोर्ट ने दिया सुझाव, बड़े औद्योगिक घराने अपना धार्मिक फण्ड वैक्सीन खरीदने में लगाये, सरकार खुद वैक्सीन बनाये और दूसरी कम्पनियों को वैक्सीन बनाने के फार्मूले दिए जा सकते हैं।कोर्ट ने दिया आदेश, प्रदेश के BHU, गोरखपुर, प्रयाग,आगरा, मेरठ मेडिकल कॉलेजों को SGPGI स्तर का बनाया जाय, हर छोटे शहरों में 20 एम्बुलेंस और हर गांव में ICU सुविधा वाली 2 एम्बुलेंस होनी चाहिए।सरकार मेडिकल कॉलेजों के upgradation प्लान के साथ अगली डेट 22 मई को रिपोर्ट दे।हर नर्सिंग होम में ऑक्सीजन सुविधा और वेंटिलेटर होने चाहिए।30 बेड से ऊपर के हर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट हो।