सपा नेता और रामपुर से बीएसपी-एसपी गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान सूबे से ही भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर दिए विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। अपने विवादित बयान के लिए आजम खान पर रामपुर के शाहबाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं उनके बयान की हर तरफ निंदा हो रही है।
अमर सिंह ने आजम खान को चंगेज खान का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि आजम ने महिलाओं के आबरू को तार-तार किया है। यह बयान उनके घटिया सोच को दर्शाता है। इतना ही नहीं अमर सिंह ने आजम खान को राक्षसी प्रवृत्ति का भी बताया। स्मृति ईरानी ने कहा कि आजम खान के जया प्रदा पर की गई टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि आमज खान के जया प्रदा पर दिए गए विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बयान आजम खान की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ने कहा कि आजम खान को इस बयान के लिए फौरन महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

More Stories
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी-
बिना OBC आरक्षण के होंगे UP निकाय चुनाव-
8 सवालों से समझें पूरे गुजरात चुनाव का गणित-