भदोही 27 फरवरी शहर कोतवाली क्षेत्र के भदोही-ज्ञानपुर मार्ग पर कुसियरा में गुमटी रखकर सैलून की दुकान चला रहे दुकानदार ने आशंका व्यक्त की है कि आधी रात के बाद किसी शरारती तत्व ने गुमटी में आग लगा दी है। जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कुसियरा मुहल्ला निवासी गरीब मुन्ना शर्मा भदोही-ज्ञानपुर मार्ग स्थित कुसियरा मोड़ के समीप काफी समय से सैलून चलाता है। प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात के बाद दुकान धूं-धूं कर जलकर पूरी तरह राख हो गई। आस-पास के लोगो ने इसकी सूचना मुन्ना शर्मा को दी। मुन्ना शर्मा मौके पर पहुंचकर देखा कि गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है। मुन्ना शर्मा सड़क किनारे गुमटी रखकर लोगो की दाढ़ी, बाल बनाकर अपना तथा अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था। पीड़ित ने आशंका जतायी है कि रात में किसी शरारती तत्व ने आग लगायी है। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।
साभार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-