April 21, 2026

आग से निपटने के लिए फायर फाइटिंग/फोम टेन्डर फायर ड्रिल किया गया-

Spread the love

*आग से निपटने के लिए फायर फाइटिंग/फोम टेन्डर फायर ड्रिल किया गया*

 

 

गोरखपुर। सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर जनपद में किसी प्रकार की घटना व दुर्घटना से निपटने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है जिस के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर वीवीआईपी भ्रमण के दृष्टिगत सीएफओ गोरखपुर के पर्यवेक्षण में चुनाव के दौरान आने वाली आग लगने जैसी विषम परिस्थितियों को देखते हुए फायर फाइटिंग/फोम टेन्डर फायर ड्रिल किया गया । चुनाव के दौरान वीवीआईपी कार्यक्रम पर फोम टेन्डर के वाहनों को अन्य जनपदों में भी भेजा जाता है, जिसके दृष्टिगत गाड़ियों व उपकरणों की वैद्यता, गुणवत्ता व सुचारू रूप से चलने की स्थिति को चेक की गयी जो सभी सही कन्डिशन में मिली । फायर फाइटिंग से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। फोम टेन्डर फायर सर्विस जो मुख्य रूप से हेलीपैड पर लगती है। जिससे किसी भी विषम परिस्थिति से निपटा जा सके।