November 7, 2026

आगामी होली त्योहार पर प्राधिकरण की संपत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर, संपत्ति मेगा ई-नीलामी में संपत्ति खरीदने की विशेष सुविधा-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*आगामी होली त्योहार पर प्राधिकरण की संपत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर, संपत्ति मेगा ई-नीलामी में संपत्ति खरीदने की विशेष सुविधा*

 

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा होली के त्योहार के शुभ अवसर पर प्राधिकरण की संपत्ति प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 15.03.2022 अपराह्न 3.00 बजे से दिनांक 22.03.2022 अपराह्न 5.00 बजे तक विशेष “संपत्ति मेगा ई-नीलामी” आयोजित की जा रही है।

प्राधिकरण की समस्त अविक्रित सम्पत्तियों (आवासीय भूखंड, आवास एवं व्यावसायिक) को इस विशेष ई-नीलामी के माध्यम से खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सम्पूर्ण नीलामी दिवसों में ई-नीलामी पोर्टल को *संपत्ति खरीदने हेतु इच्छुक आवेदकों के आवेदन*, चल रही *नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु ईएमडी धनराशि नीलामी अवधि में जमा करने की सुविधा* हेतु साफ्टवेयर में आवश्यक परिवर्तन किए गए है जिससे इच्छुक आवेदक लाइव चल रही नीलामी में कभी भी *ईएमडी धनराशि का भुगतान कर तत्काल बिडिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग* कर सकते है।