April 17, 2026

आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण, के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-

Spread the love

आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 11.07.2022 को पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना मिर्जामुराद में समीक्षा गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान श्रावण मास में अत्यधिक संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं कांवड़ यात्रा को संकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान मंदिर परिसर व आवागमन के मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने, यातायात मार्ग पर बैरिकेडिंग कराने, कांवरियों के आने-जाने वाले मार्ग, कांवड़ यात्रा एवं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन हेतु स्थान चिन्हित करके डायवर्जन प्लान लागू करने तथा भारी वाहनों को प्रतिबंधित रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बड़ागांव, क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहें-