मौसम पूर्वानुमान, जनपद फतेहपुर, वैधता(18-22 अगस्त 2021)
आगामी पांच दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रहने व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुरुआती दो दिनों में स्कैटर्ड बारिश( जनपद के कुछ स्थानों पर) फिर अगले तीन दिन जनपद के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।इस स्थिति में वातावरण में नमी की अधिकता रहेगी और हवा की गति सामान्य से तेज रहेगी।
किसान भाईयो को सलाह दी जाती है की सब्जी वाली फसलों में जलनिकास का उचित प्रबंध कर ले तथा फसल में सिंचाई का कार्य मौसम साफ होने तक स्थगित कर दे। फसल में किसी भी दवा का छिड़काव अभी मौसम साफ होने तक स्थगित करे या मौसम पूर्वानुमान के अनुसार करे।पशुपालक अपने पशुओं के बिछावन को सुखाकर ही पशुओं के रहने के स्थान पर डाले और मुर्गीखाने में प्रकाश का उचित प्रबंध करे।
(सचिन कुमार शुक्ला, कृषि मौसम विशेषज्ञ)
कृषि विज्ञान केन्द्र, फतेहपुर

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-