लखनऊ
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा ग्राम सभा सैरपुर मे चौपाल लगा कर भयमुक्त व शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर आम जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी । डीसीपी ऊत्तरी राईस अख्तर, एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह व प्रभारी निरीक्षक मंडियांव मनोज सिंह की मौजूदगी में ग्राम सभा सैरपुर मे
*ग्राम चौपाल* का आयोजन किया गया और आम जनता से संवाद स्थापित कर आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव शांति पूर्वक कराने को लेकर जनता से अपील की गई। पुलिस के आलाधिकारियों की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक मंडियांव मनोज सिंह द्वारा जनता की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और समस्याओं के निस्तारण हेतु पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया और कहा गया लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस हर समय आपके साथ है। *ग्राम चौपाल में डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर, एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक मंडियांव मनोज सिंह व एसएसआई मोहम्मद अहमद समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।*





More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-