AE22: विधानसभा चुनाव 2022, प्रयागराज, 7, Feb, 2022, 14:00 Hrs
*आगामी चुनावों के मद्देनज़र डीएम व एसएसपी द्वारा ज्वाइण्ट विज़िट, ब्रीफ़िंग एवं निरीक्षण *
आज थाना फूलपुर क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। चुनाव रजिस्टर का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए गए
सक्रिय अपराधियों के रजिस्टर का निरीक्षण किया गया। कुल 8 अपराधी लिस्टेड पाए गए। कुछ अपराधियों पर कार्यवाही कम है जिन पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सभी को यह भी निर्देश दिया गया कि निम्नलिखित 7 प्रकार के असलहे / उपकरण लेकर सभी थाना प्रभारी और राजपत्रित अधिकारी ज़रूर चलेंगे। जैसे-
1. वीडियो कैमेरा
2. लाउड हेलर
3. ड्रैगन लाइट
4. रस्सा
5. गैस गन मय रबर बुलेट
6. लाठी डंडा
7. अन्य एंटी रायट गियर (दंगा निरोधी उपकरण)
इसके अलावा हर गाँव, गली और मुहल्ले से 10 -10 संभ्रांत व्यक्तियों के मोबाइल नम्बरों की सूची बनाएँ ताकि समय पर काम आए।
जनता के सभी व्यक्तियों की सुनवाई, सुरक्षा एवं सम्मान में कोई लापरवाही ना बरती जाए। किसी से भी अभद्रता ना की जाए। कोई भी ढिलाई, लापरवाही या ढुल मुल रवैया मिला तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Ssp prayagraj





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-