*आगरा ,मणप्पुरम गोल्ड लोन लूट मामले में एनकाउंटर में ढेर हुए 2 बदमाश, बड़ी मात्रा में लूटा गया माल बरामद -*
आगरा ,कोतवाली कमला नगर क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाईनेन्स कंपनी में हुई 8.5 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाशों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक लूटा गया सोना बड़ी मात्रा में बरामद कर लिया गया है। फरार 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1बजे आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में हथियार बंद 4 बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने वहां पर मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर हथियार के बल पर 17 किलो सोना और 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
आईजी आगरा नवीन अरोरा ने बताया कि लूट की घटना के बाद थाना एत्मादपुर पुलिस की खंदौली चौराहे के पास लूट में शामिल बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। बदमाशों ने पुलिस के रोकने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में 2 लुटेरे मनीष पांडेय व निर्दोष कुमार निवासी फिरोजाबाद गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आईजी आगरा ने बताया कि मारे गए बदमाशों से लूट का आधा माल, 2 तमंचे व कारतूस बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान 2 अन्य बदमाश नरेन्द्र उर्फ लाल व अंशु फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-