July 12, 2026

*आगंनबाड़ी कार्यकत्री के मानदेय में बढ़ोतरी*

Spread the love

*सबसे पहला आंगनबाड़ी का काम देश मे यशोदा मैया ने किया था-मुख्यमंत्री*

*राष्ट्र को मजबूत करने का काम आंगनवाड़ी के पास है-योगी आदित्यनाथ*

*वाराणसी के विकासखंड मुख्यालयों पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे पर मानदेय बढ़ोतरी की खुशी साफ झलक रही थी*

*उत्तर प्रदेश सरकार ने आज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की*

लोकभवन, लखनऊ में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ऐलान किया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1500 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी के मानदेय में 1250 और सहायक आंगनबाड़ी कार्यकत्री के मानदेय में 750 रुपए की बढ़ोतरी होगी। किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना में वीरांगना दल का गठन होगा। इस दल में एक वीरांगना समेत 25 से 30 किशोरियां होंगी। इन किशोरियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किन्ही कारणों से जो किशोरी स्कूल नहीं जा पा रही है उन किशोरियों को पौष्टिक आहार केंद्रों से मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा सबसे पहला आंगनबाड़ी का काम देश मे यशोदा मैया ने किया था। राष्ट्र को मजबूत करने का काम आंगनवाड़ी के पास है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च से चलने वाले पखवाड़े में इस कार्यक्रम में हेल्थ चेकअप व ब्लड जांच की भी व्यवस्था है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, बाल पुष्टाहार व माध्यमिक शिक्षा विभाग एक साथ काम करेगा।
सूचना विभाग वाराणसी ने जनपद के सभी आठो विकास खंड मुख्यालयों पर लखनऊ में आयोजित उक्त कार्यक्रम का आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को देखने के लिये लाइव प्रसारण की व्यवस्था कराया था। विकास खंड के सभागार में सूचना विभाग द्वारा बड़ा टेलीविजन लगाकर डीटीएच के माध्यम सजीव प्रसारण कराया गया। वही विकास खण्डों खंड विकास अधिकारियों एवं महिला बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ भारी संख्या में आगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे पर मानदेय बढ़ोतरी की खुशी साफ झलक रही थी।

साभार