May 5, 2026

आकांक्षा दुबे हत्या प्रकरण में पुलिस ने पूछताछ के लिए अनुराधा सिंह को किया तलब-

Spread the love

*आकांक्षा दुबे हत्या प्रकरण में पुलिस ने पूछताछ के लिए अनुराधा सिंह को किया तलब*

 

*विश्वस्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर थाना सारनाथ की पुलिस ने अनुराधा सिंह को जरिए नोटिस पूछताछ के लिए तलब किया है।*

 

भोजपुरी फिल्म स्टार आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए यह बयान दिया था कि कई लोगों ने मिलकर मेरी बेटी की हत्या कर दी है और थाना सारनाथ द्वारा भी प्रार्थीनी की बेटी की हत्या का मुकदमा नहीं लिखा गया, इसी क्रम में आज एक नया मोड़ आया जब आकांक्षा दुबे की मां के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के द्वारा दिए हुए प्रार्थना पत्र पर थाना सारनाथ वाराणसी की पुलिस ने अनुराधा सिंह को मुंबई से तलब किया है, ज्ञात हो कि आकांक्षा की मां ने अनुराधा सिंह पर आरोप लगाया है कि अनुराधा सिंह ने जल्दी बाजी करके लाश जलवा दी, और दाह संस्कार के समय उनका मोबाइल भी अपने पास रख लिया था तथा जो भी रिश्तेदार नातेदार फोन कर रहे थे उनका फोन काट दे रही थी मधु दुबे के मोबाइल का पूरा डाटा भी डिलीट कर दिया था,आकांक्षा दुबे की हत्या किए जाने के संदर्भ में जांच के लिए यह पत्र विवेचक को दिया गया था जिसका अपराध संख्या 131/2023 थाना- सारनाथ जनपद- वाराणसी।