*आकस्मिक कारणों से टला श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी एवं श्री श्याम दरबारी मण्डल-काशी का झूलनोत्सव समेत समस्त कार्यक्रम ।।*
श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी एवं श्री श्याम दरबारी मण्डल-काशी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झूलनोत्सव पर लगा ग्रहण । दिनांक 11 सितम्बर को दोनों संस्थाओं द्वारा झूलनोत्सव होना था जिसके अंतर्गत संगीतमय सुन्दरकाण्ड एवं भजन संध्या का आयोजन था । झूलनोत्सव प्रभारी गौरव द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार मण्डल परिवार में कुछ आकस्मिक स्थिति उतपन्न होने के काऱण मण्डल के सभी कीर्तनों को अगली सूचना तक स्थगित किया गया है । युवा मंच के मीडिया प्रभारी शुभम अग्रवाल ने वार्ता के अनुसार बताया गया है कि कार्यक्रम की तैयारियां एक महीने से जोरों पर चल रहीं हैं । इसके पहले हुए अन्य उत्सवों में ऐसे किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई जो कि इस बार के झूलनोत्सव में हुई है । इसी के साथ कार्यकारिणी कमेटी प्रमुख सौरभ अग्रवाल ने बताया कि स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए संगठन को बचाने के लिए कमेटी के सभी शीर्ष नेतृत्वकर्ता को बहुत ही कठोर मन से यह निर्णय लेना पड़ रहा है जिसके अंतर्गत झूलनोत्सव समेत अन्य पांच कार्यक्रमों को भी रद्द किया गया है । परिस्थितियों को देखते हुए प्रधान कमेटी के इस निर्णय को समस्त कार्यकर्ता मण्डल पूरे समर्थन के स्वीकार करते हैं । बैठक में अभिषेक अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, हर्षद अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, शुभम पारीक, गौरव भारतिय, अभिषेक श्रीवास्तव, आयुष अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-