*फ़िरोज़ाबाद, थाना पचोखरा.*
आई जी रेंज आगरा के निर्देशन में फ़िरोज़ाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप
*अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क़रीब ₹ 1,00,00,000 (₹ 1 करोड़) क़ीमत की हेरोइन के साथ अंतर्जनपदीय गैंग के 02 बदमाश गिरफ़्तार*
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाश शिवकुमार राठौर और लायक सिंह को गिरफ़्तार किया है। इनको हेरोइन सप्लाई करने वाला एक अन्य बदमाश आगरा ज़िले का निवासी है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
हेरोइन कहाँ से आती है, तथा इस रैकेट में और कौन कौन शामिल हैं, इसकी पड़ताल करने के लिए एक स्पेशल टीम को काम पर लगाया गया है। जल्द ही पूरे रैकेट को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-