April 28, 2026

आईपीएस दयाराम सरोज का हुआ नागरिक सम्मान-

Spread the love

! प्रकाशनार्थ! दिनाँक 30-11-2022

*आईपीएस दयाराम सरोज का हुआ नागरिक सम्मान*/

बच्चों को शिक्षा और संस्कार देनें के लिए स्वयं भी पढ़ाई करें – आईपीएस दयाराम सरोज

 

प्रयागराज निवासी ,समाज के शुभ चिंतक मृदुभाषी संवेदनशील पुलिस अधिकारी दयाराम सरोज जी को बिगत माह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस कैडर) हेतु पदोन्नति मिलनें पर आज झूँसी स्थित श्यामलाल सामाजिक सेवा संस्थान में पूर्व नगर आयुक्त अशोक कुमार जी की अध्यक्षता में उनका भव्य स्वागत एंव नागरिक सम्मान किया गया । युवा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अजय प्रकाश सरोज ने बताया कि प्रयागराज के लिए गर्व का विषय हैं कि जनपद में इस वर्ष यह आईपीएस में पदोन्नति प्राप्त करने वालें एक मात्र पुलिस अधिकारी हैं। इनकी गिनती प्रदेश के तेज तर्रार न्यायप्रिय अधिकारियों में होती हैं।

 

आईपीएस दयाराम सरोज जी का पैतृक गाँव प्रतापपुर ब्लॉक के खानपुरडांडी ( विरहिनाबाद ) में हैं । इनकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा गाँव से ही हुई जबकि उच्चशिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई हैं। दयाराम सरोज जी 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं प्रदेश में दर्जनों जनपदों में सीओ और एडिशन एसपी रह चुके हैं।

 

श्री सरोज जी ने अपने नागरिक अभिनंदन समारोह में समाजिक बंधुओ के बीच अपने कई प्रेरित करने वालें किस्से साझा किए। समाज को सम्बोधित करतें उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देनें के लिए स्वयं भी उनके साथ अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए ताकि बच्चें हमें देखकर प्रेरित हों ।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ.अजय प्रकाश सरोज जी और धन्यवाद ज्ञापन श्री बजरंगी लाल पूर्व वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने किया ।

 

जिसमें प्रमुख गुलाबचंद्र सरोज जी (एसपीओ) प्रयागराज, श्री अशोक कुमार ( पूर्व नगर आयुक्त प्रयागराज, श्री रमाशंकर सरोज जी,डिप्टी डायरेक्टर सेवा योजन विभाग , श्री सुनील कुमार ,अधिवक्ता,उच्च न्यायालय प्रयागराज , श्री विजय बहादुर जी, डॉ.सुधा जी,श्री नीरज पासी जी, श्री अजीत भारतीय जी, श्री राम विशाल पासवान जी,पत्रकार राम बाबू जी , पत्रकार हरिओम जी, एडवोकेट अरुण जी, सूर्य बली जी, श्याम सिंह जी (शिक्षक), शुभम उर्फ डीएम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।