April 17, 2026

आईपीएस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज बनाया गया- शरद पांडेय

Spread the love

लखनऊ

 

*काम के प्रति बेहद सजग आईपीएस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज बनाया गया है।*

वर्तमान में डीसीपी पश्चिमी लखनऊ रहे आईपीएस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने अपने काम की सजगता और ईमानदारी, काम के प्रति कर्तव्य निष्ठा के चलते लखनऊ वासियों के दिलों पर राज किया है। पहले उन्हें लखनऊ के उत्तरी क्षेत्र का डीसीपी बनाया गया था उसके बाद पश्चिमी क्षेत्र का डीसीपी बनाया गया जहां उन्होंने कई बड़े त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया। आईपीएस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी की गिनती अच्छे आईपीएस अधिकारियों में की जाती है पुलिस के अंदर एक टीम भावना का निर्माण करके उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा और उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त रही।

*आईपीएस अधिकारी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्हें प्रयागराज का एसएसपी बनाया गया है।*