*आईजी रेंज वाराणसी महोदय ने किया थाना जफराबाद का औचिक निरीक्षण।*
श्री के सत्य नरायण पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय द्वारा आज दिनांक 26.04.2022 को थाना जफराबाद का औचिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई , बैरक, भोजनालय, कार्यालय, रजिस्टरों का रखरखाव आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हेल्प डेस्क के रजिस्टर को चेक किया गया एवं शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्या व निदान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा थानाध्यक्ष जफराबाद को निर्देशित किया गया कि थाना पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार हो एवं शिकायत का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाय। तत्पश्चात ग्राम चौकीदारों से उनके गांव की सूचनाओं व बीट पुलिस के सम्बन्ध में पुछा गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें। थाना की पुलिस की कार्य प्रणाली भी उच्चकोटि की पायी गयी। उक्त थाना की कार्यप्रणाली की पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी महोदय द्वारा सराहना/काफी प्रशंसा की गयी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री जितेन्द्र कुमार दूबे, क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी के साथ थाने के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ