लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आईएएस वीक में अधिकारियों को संबोधित करेंगे। 4 रोज तक चलने वाली यूपी की आईएएस वीक का आगाज गुरुवार को हो गया था। चूंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है और विधानसभा का बजट सत्र भी 5 फरवरी से होना है, ऐसे में मुख्यमंत्री के पास अफसरों के साथ मुखातिब होने उन्हें खास संदेश देने का आज बड़ा मौका भी होगा। मुख्यमंत्री आज विधान भवन के तिलक हाल में अफसरों के बीच होंगे ,उन्हें अपनी सरकार के एजेंडे के साथ विकास के काम जनकल्याण के साथ व पद की गरिमा को लेकर भी अपनी बात करेंगे। मुख्यमंत्री अफसरों को अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर दोपहर का भोजन भी देंगे । शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा । उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आई है सरकारी योजनाओं के अमल पर चर्चा होती है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-