आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित
पत्रकारों का मान सम्मान हमेशा होना चाहिए सम्मान से समझौता नहीं ,,जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अजय कुमार मिश्रा
आजमगढ़, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा तहसील सगड़ी मुख्यालय पर पत्रकारों को किया गया सम्मानित जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती प्रियंका प्रियदर्शनी, जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अजय कुमार मिश्रा, प्रदेश संरक्षक संजय पांडे रहे इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी ने कहा इस समय कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी पूरे देश में पांव पसार चुकी है ऐसे में हम सभी को दूरी बनाकर मास्क साफ-सफाई रख कर इसे खत्म करना होगा तभी हमारे जीवन की रक्षा हो सकती है पत्रकार बंधु अपनी जान पर खेलकर समाज में हो रहे हर भ्रष्टाचार सच्चाई को उजागर करते हैं ऐसे में उनका भी सम्मान उतना ही है जितना अन्य लोगों का हो रहा है।
जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा शासन प्रशासन द्वारा देश में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिसके लिए नर्स, डॉक्टर ,पुलिस ,पत्रकार आदि लोग अपनी जान पर खेलकर लोगों की रक्षा कर रहे हैं ऐसे में लोगों का सम्मान होना चाहिए और पत्रकार समाज का आईना है इसलिए पत्रकारों का सम्मान हमेशा होना चाहिए इनके मान सम्मान पर किसी प्रकार की ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए जिसके लिए हम सब साथ हैं।
प्रदेश संरक्षक संजय पांडे ने कहा आज जो यह कार्यक्रम हुआ है इसमें पत्रकारों को सम्मानित किया गया क्योंकि पत्रकार हर काम छोड़कर समाज में हो रहे अच्छे बुरे खबरों को एकत्रित करते हैं जिससे समाज को एक नई रोशनी मिलती है।
जिला संरक्षक अबुल बशर आजमी, मंडल संरक्षक रोशनलाल ने भी पत्रकारों को सम्मानित किया इस अवसर पर मनु लाल, कृष्ण चतुर्वेदी ,आनंद प्रकाश ,जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडे, कमलाकांत शुक्ला, तहसील अध्यक्ष ध्यान चंद यादव, कोषाध्यक्ष मनोज पटेल उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा संरक्षक गनपत यादव नर्मदेश्वर मिश्रा राधेश्याम गौड़ उमेश राय सुधीर सिंह जितेंद्र वीर सिंह नवीन राय गंगेश्वर पन्ने लाल अशोक चौहान, सुफियान खान हरबंस चतुर्वेदी राजकुमार समेत सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर-घनश्याम प्रजापति
आजमगढ़





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-