बहुओं द्वारा घर से निकाली गई महिला भीख मांग कर बन गयी लखपतिआंध्र प्रदेश में एक दिलचस्प खबर सामने आई है । प्रदेशके नालगोंडा के मिरयलगुडा इलाके में एक भिखारीमहिला के पास से लाखों रुपये मिले हैं . इसे देखकरपुलिस भी हैरान रह गई. इस बुजुर्ग महिला को उसकेपरिवार वालों ने छोड़ दिया था जिसके बाद मजबूरहोकर उसे भीख मांगकर गुजारा करना पड़ा ।पुलिस की भिखारियों पर रेड के दौरान महिला कीतलाशी ली गई. इसके बाद पुलिस को यह रकम मिली. बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसने भीख मांगकरअपनी कमाई बचाई जिसके बाद काफी पैसा इकट्ठाहो गया था. पुलिस ने पूछताछ के बाद पैसा महिला केबैंक खाते में जमा करा दिया ।जानकारी के मुताबिक पेम्मा नाम की महिला के दो बेटे हैं ।पति की मौत के बाद महिला बेटों पर आश्रित हो गई ।उनके पास कुछ जमीन थी जिसे बेचने के बाद उन्हें दोलाख रुपए मिले. महिला ने एक लाख अपने पास रखलिया था और एक लाख बच्चों के दे दिया था ।एक बेटे की मौत और दूसरे बेटे के भाग जाने के बादबहुओं ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दियाजिसके बाद मजबूरन उसे घर छोड़ना पड़ा ।वह सात साल से परिवार से दूर भीख मांगकर गुजाराकर रही थी. पुलिस को रेड के दौरान थैलों में पैसे मिले ।नोटों की गिनती के दौरान पता चला कि महिला के पासलगभग ढाई लाख रुपये थे. उसके पास से थोड़े से जेवरभी मिले हैं । इनमें सोने की चेन और चांदी शामिल है
।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol