April 10, 2026

असम से गोवा एवम् जम्मू से तमिलनाडु से आए हुए हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन के 22 राज्यों के प्रतिनिधियों के स्वेच्छा सहयोग से राष्ट्रीय परिषद् सम्मेलन गोवा में भव्यता से सुखद संपन्न हुआ-

Spread the love

HSGA करेगी जल्द ही जंबूरी

 

वास्को। असम से गोवा एवम् जम्मू से तमिलनाडु से आए हुए हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन के 22 राज्यों के प्रतिनिधियों के स्वेच्छा सहयोग से राष्ट्रीय परिषद् सम्मेलन गोवा में भव्यता से सुखद संपन्न हुआ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरस्वरूप शर्मा जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय परिषद् ने श्री नरसिंह मैंगी जी को कार्यकारिणी प्रधान (नेशनल चेयरमैन),

श्री मधुसूदन गुप्ता जी को राष्ट्रीय मुख्यायुक्त(NCC),

श्री वेद प्रकाश सिंह को

राष्ट्रीय महासचिव,

श्री गिरीश जुयाल जी को राष्ट्रीय सचिव,

डॉ. अतुल कुमार को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव,

श्री अगस्त मुनि पांडे को राष्ट्रीय संगठन आयुक्त,

श्री यतेंद्र कुमार सक्सेना को राष्ट्रीय प्रशिक्षण आयुक्त,

श्री स्वरूप कुमार शर्मा को राष्ट्रीय संयुक्त प्रशिक्षण आयुक्त

श्रीमती राजलक्ष्मी अंतर्राष्ट्रीय आयुक्त गाइड्स के पद पर अगले चुनाव होने तक पदभार दिया गया।

 

गोवा राज्य इकाई परिषद् ने गोवा राज्य के माननीय विधायक श्री राजेश फलदेसाई को पूर्व गोवा राज्य इकाई अध्यक्ष एवम् वर्तमान में भारत सरकार में माननीय राज्यपाल (बिहार) श्री राजेंद्र अर्लेकर जी के उत्तराधिकारी के नाते गोवा राज्य अध्यक्ष पद पर चयनित किये जाने को स्वीकृत किया गया।

राष्ट्रीय परिषद् सम्मेलन की पूर्व संध्या पर आयोजित शिविराग्नी कार्यक्रम (camp fire) में HSGAगोवा राज्य इकाई के संरक्षक श्री सुभाष फलदेसाई जी, माननीय मंत्री समाज कल्याण विभाग ने अग्नि प्रज्जवलित कर आरंभ किया।

शिविराग्नि कार्यक्रम में HSGA के पूर्व पदाधिकारी श्री अनिल प्रथम (पुलिस महानिदेशक, गुजरात) एवम् श्री आकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।

असम, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, आदिवासी संघ, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, गोवा, महाराष्ट्र, मुंबई, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी, झारखंड, रेलवे, पब्लिक स्कूल, जेएनवी, एमसीडी के राज्य सचिव सहित प्रतिनिधि सदस्यों में भाग लिया।

विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ आगामी चुनाव तिथि 1 और 2 अक्टूबर को तय किए जाना का निर्णय लिया गया। अंतिम मतदाता सूची का आगामी कार्यकारणी बैठक में निर्धारित किया जाना भी तय किया गया।

श्री मधुसूदन गुप्ता जी ने सदन को बताया कि भारत सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री पुरुषोत्तम रुपाला जी के साथ हाल की मुलाकात में राष्ट्रीय जंबूरी कराए जाने की योजना का उल्लेख किया। माननीय मंत्री जी ने गुजरात में हिंदुस्तान स्काउट गाइड एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष में 2027 – 2028 को जंबूरी कराए जाने की योजना तैयार पर हर्ष जताया।

सभी सदस्यों ने इस विषय पर तैयारी करने के लिए सहमति जताई। माननीय मंत्री श्री रूपला जी के कार्यालय से मिले संदेश में बताया गया कि व्यस्तता के कारण आना संभव नहीं हो पाया।

राष्ट्रीय महासचिव श्री वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि महामना जी द्वारा स्थापित अनुषांगी इकाई मानते हुए हिंदुस्तान स्काउट्स और गाइड्स के लिए भवन से संचालन में सहायता दी जाएगी।

नव नियुक्त गोवा राज्य के अध्यक्ष श्री राजेश देसाई द्वारा संस्था व्यवस्था के लिए राज्य स्तरीय कार्यालय प्रदान करने में मदद का वादा किया।

फिर मिलेंगे के वादे करते हुए समस्त सदस्यों ने विदा ली।