June 10, 2026

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से दाखिल किया नामांकन 

Spread the love

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से नामाकंन दाखिल किया है। ओवैसी अब तक हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुके हैं। इससे पहले 2004 , 2009 और 2014 में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हैदराबाद एआईएमआईएम का गढ़ है। ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘हैदराबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र भारत के वंचित, दमित और कमजोर तबके की आवाज रहा है. इंशाअल्लाह, यह यह आगे भी अपना काम करता रहेगा.’’

2004 से पहले उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी दो दशक से अधिक समय तक हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। असदुद्दीन ओवैसी खुद भी 1994 से 2003 के बीच आंध्रप्रदेश विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके हैं। असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी तेलंगाना विधान सभा के सदस्य हैं।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां मतदान 11 अप्रैल को होगा। जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी किए जाने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने पीटीआई को बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 मार्च है।