*प्रयागराज न्यूज़ :- अवैध मिट्टी खनन जोरो पर, माफियाओं की कट रही चांदी*
झूंसी/हनुमानगंज जनपद के झूंसी थाना क्षेत्र में जहाँ रिंग रोड और रेलवे पुल और ट्रैक के निर्माण के साथ कालोनियों में मिट्टी की मांग तेज है वही थाने की पुलिस मिट्टी की खुदाई के नाम पर माफियाओं से मोटी रकम वसूल कर अवैध मिट्टी खुदाई का काम करा रहे हैं
झूंसी थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खुदाई इस तरह प्रतिबंधित है कि कटका में निर्मित रेलवे ट्रैक पर बन रहे पुल पर मिट्टी ले जा रहे डम्फर को 13-अगस्त को पुलिस ने न सिर्फ थाने में ठूस दिया बल्कि उसे सीज भी कर दिया ठेकेदार ने मामले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर महोदय ने डम्फर छोड़ने का निर्देश दिया किन्तु पुलिस ने डम्फर को सीज भी कर दिया ठेकेदार का आरोप है कि थाने की पुलिस मिट्टी सप्लाई के नाम पर पैसे की मांग कर रही थी जिसका भुगतान न करने पर यह कार्यवाही की है इतना ही नहीं प्रतिदिन दर्जनों टैक्टर और जेसीबी रात भर मिट्टी की खुदाई माफियाओं के ईशारे पर करते हैं जिसके लिये थाने की पुलिस की मौन स्वीकृति रहती हैं जिसकी आड में पुलिस मोटी रकम की वसूली कर रही हैं अवैध मिट्टी खनन से परेशान लोग यदि मामले की जानकारी थाने की पुलिस को करते हैं तो थानाध्यक्ष यह कह कर मामले को टाल देते हैं कि मामला खनन विभाग का हैं इसलिए इसकी जानकारी विभाग को दे जबकि माफियाओं से वसूली अकेले कर लेते हैं।
FTR

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-