दुमका:-(झारखंड)
===========
*अवैध प्रेम प्रसंग में युवक एवं महिला दोनों रंगे हाथ पकड़े जाने पर गाँववालों ने जूते चप्पल की माला पहनाकर पूरा गाँव घुमाया*
🔹️ दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थानाक्षेत्र के सीमानीजोर गाँव की दो बच्चे की माँ वाली एक विवाहित महिला के साथ इसी थानाक्षेत्र के हथवारी गाँव के तीन बच्चों के पिता वाले एक युवक के साथ काफी समय पूर्व से चल रहे अवैध प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने अपने साथियों के साथ गाँव पहुँचकर युवक एवं महिला को रंगे हाथों पकड़ा ।
🔹️ मंगलवार अहले सुबह महिला एवं युवक को रस्सी में बांधकर और गले में जूता-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गाँव घुमाया । तथा यह कहते हुए चेतावनी दिया कि इस ढंग के कार्य करनेवाले को यही सजा मिलेगी ।
🔹️ सूचना पाकर शिकारीपाड़ा थाना के अवर निरीक्षक, पुलिस बल के साथ जब गाँव पहुँचे तो ग्रामीणों ने बंधक बनाए महिला पुरूष , दोनों को पुलिस के हवाले करने से किया इन्कार ।
🔹️ तभी , शिकारीपाड़ा थाना में आयोजित शांति-समिति की बैठक में पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा ने अवर निरीक्षक एवं सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस बल के साथ एक बार एक बार फिर भेजा गाँव । लेकिन नहीं माने ग्रामीण ।
🔹️ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा एवं अंचल अधिकारी राजू कमल , पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह के साथ गाँव पहुँचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर बंधक बनाए गए महिला एवं युवक को मुक्त कराने का कर रहे हैं प्रयास । लेकिन समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मानने को नहीं थे तैयार ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-